Monday, December 28, 2009

Real Life

कभी कभी दूर निकल जाने को दिल करता है......
कभी कभी दूर निकल जाने को दिल करता है,
सच बताऊँ....
तो इस शहर को छोड़ जाने का दिल करता है.
इस शहर ने दिए है कई ज़ख्म ऐसे
कि जो वक़्त के साथ भी न भरेंगे.....
कभी कभी उन ज़ख्मों को सहलाने का दिल करता है,
सच बताऊँ
तो इस शहर को छोड़ जाने का दिल करता है.
कभी सोचा न था कि कोई भूल गया हमें तो क्या......
हम न कभी किसी को भूलेंगे....
मगर अब सब कुछ भूल जाने का दिल करता है.
सच बताऊँ..
तो इस शहर को छोड़ जाने का दिल करता है.
वादा किया था हमने उस परमात्मा से,
कि कभी आंसूं न बहायेंगे.....
मगर अब वादा तोड़कर आंसूं बहाने को जी करता है.
सच बताऊँ..
तो इस शहर को छोड़ जाने का दिल करता है..
कभी कभी दूर निकल जाने का दिल करता है.
 बस "अब मैं नहीं हम"



Thursday, December 24, 2009

~ विचार : जो युग परिवर्तन कर दें ~
24 -दिसम्बर-2009 

"जीवन का अर्थ है 'समय'...जो जीवन से प्यार करते है वो आलस्य में समय न बिताएं"             पं. श्री राम शर्मा आचार्य

Wednesday, December 23, 2009

~ विचार : जो युग परिवर्तन कर दें ~
23 -दिसम्बर-2009

"अपना मूल्य समझे और विश्वास करें की आप संसार क्र सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति है."                  पं. श्री राम शर्मा आचार्य

Tuesday, December 22, 2009

~ विचार: जो युग परिवर्तन कर दें ~
22 -दिसम्बर-2009 

"असफलता केवल यही सिद्ध करती है कि सफलता का प्रयास पूरे मन से नहीं किया गया."   पं श्री राम शर्मा आचार्य
~ विचार : जो युग परिवर्तन कर दें ~
21 -दिसम्बर-2009

"पाप अपने साथ रोग, शोक और पतन लेकर आता है."  
                                                                         पं श्री राम शर्मा आचार्य

Sunday, December 20, 2009

~ विचार : जो युग परिवर्तन कर दें "
20 -दिसम्बर-2009

"कुकर्मी से बढ़कर अभागा कोई नहीं, क्यों की विपत्ति में उसका कोई साथ नहीं देता."                   पं श्री राम शर्मा आचार्य

Saturday, December 19, 2009

~ विचार : जो युग परिवर्तन कर दें ~
19 -दिसम्बर-2009

"पढने योग्य लिखा जाए, उससे लाख गुना बेहतर है की लिखने योग्य किया जाए."                          पं. श्री राम शर्मा आचार्य